Rajasthan weather update: 2 फरवरी तक प्रदेश में रहेगा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर, जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लोगों को फरवरी माह के पहले सप्ताह में भी ठंड से राहत नहीं मिलने के संकेत हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण ऐसा होता नजर आ रहा है।

Rajasthan weather update: 2 फरवरी तक प्रदेश में रहेगा कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर, जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लोगों को फरवरी माह के पहले सप्ताह में भी ठंड से राहत नहीं मिलने के संकेत हैं। फरवरी के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण ऐसा होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश के 6 संभागों में बारिश होने की संभावना है। इससे फरवरी माह में भी ठंड बरकरार रहने की संभावना है। 

मौसम विभाग के मुतातिक, आज 2 फरवरी तक एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर राजस्थान में नजर आएगा। इसके प्रभाव से आगामी 48 घंटे में तापमान में 1-2 डिग्री तक का इजाफा होने की संभावना है। इस दौरान ठंड का प्रभाव रहेगा। 

इन छह संभागों में होगी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 3 से 4 फरवरी के दौरान प्रदेश में एक और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसी कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी किया गया है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण उदयपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना है। 

करौली में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम तापमान
गुरुवार को सर्वाधिक तापमान बाड़मेर में 34.4 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान करौली में 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया किया गया है। वहीं माउंट आबू में 8.4 डिग्री, बीकानेर में 8.8 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 9.1 डिग्री, जैसलमेर में 10 डिग्री, सीकर में 10.5 डिग्री, जोधपुर में 10.2 डिग्री और जयपुर में 11.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। 

PC:indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें