Rajasthan weather update: फिर से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, लोगों को अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

इंटरनेट डेस्क। एक बार फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से राजस्थान में फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 29 जनवरी से एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी के हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने उम्मीद है।

इसी के प्रभाव से आगामी एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। अभी उत्तरी हवाओं के प्रभाव से आगामी एक-दो दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। अभी प्रदेश में अभी लोगों को कड़ाके की ठंड का कहर झेलना पड़ेगा।  प्रदेश में सर्दी से बचने के लिए लोग जगह-जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म रखने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। 

घने कोहरे से अभी नहीं मिलेगी राहत
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से आज के लिए कोई नया अलर्ट जारी नहीं किया गया है। हालांकि उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से लोगों को ठंड का अहसास लगातार बना रहेगा। वहीं घने कोहरे से भी अभी फिलहाल राहत नहीं मिलेगी। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस डूंगरपुर में रिकॉर्ड किया किया। वहीं सीकर में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस सीकर के फतेहपुर में मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। 

इन जिलों में इतना रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, नागौर में 5.4 डिग्री, करौली में 6.6 डिग्री, लूणकरणार में 6.7 डिग्री, सीकर व चूरू में 7.0 डिग्री, संगरिया में 7.3 डिग्री, पिलानी में 7.6 डिग्री, बीकानेर में 7.7 डिग्री और सिरोही में 8.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।  

PC: newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें