Rajasthan weather update: ठंड को लेकर जारी हुई नई चेतावनी, इतना गिर सकता है तापमान

इंटरनेट डेस्क। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का प्रभाव राजस्थान में पड़ रहा है। इनके कारण प्रदेश के लोगों को इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

Rajasthan weather update: ठंड को लेकर जारी हुई नई चेतावनी, इतना गिर सकता है तापमान

इंटरनेट डेस्क। उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का प्रभाव राजस्थान में पड़ रहा है। इनके कारण प्रदेश के लोगों को इन दिनों कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। सीकर, झुंझुनूं, चूरू, बीकानेर व आस-पास के इलाकों में लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को राज्य के सभी जिलों का मौसम शुष्क रहने के साथ न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट  देखने को मिली है।

गत 24 घंटे में तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट  रिकॉर्ड हुई है। कई शहरों में रात का पारा 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा चुका है। वहीं राजधानी जयपुर में आज सुबह न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 29.6 डिग्री और सर्वाधिक न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 2 से 5 दिनों तक प्रदेश में शीतलहर और कोहरे का असर बने रहने का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश भागों में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क  रह सकता है। शेखावाटी क्षेत्र में ठंड अपने चरम पर पहुंचने की चेतावनी जारी हुई है। आगामी एक दिन में शेखावाटी के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉडर् हो सकता है।

प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग  के अनुसार, गुरुवार को राजधानी जयपुर में 10.7 डिग्री, पिलानी में 5.4 डिग्री, सीकर में 3.8 डिग्री, कोटा में 12.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 14.0 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री, जोधपुर में 13.7 डिग्री, बीकानेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 4.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.5 डिग्री, अजमेर में 11.1 डिग्री, दौसा में 4.8 डिग्री और झुंझुनूं में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें