Rajasthan weather update: मानसून ने प्रदेश में किया प्रवेश, इन संभागों में अति भारी बारिश होने का जारी हुआ है अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार समय पहले ही मानसून ने प्रदेश मे प्रवेश किया है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून की एंट्री 25 जून के आस-पास होती है, लेकिन इस बार इसने 18 जून को ही प्रदेश में प्रवेश कर लिया है। बुधवर को भी कई जिलों मे बारिश हुई।

इस बार मानसून ने प्रदेश में दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी हिस्से से प्रवेश किया है। पहले दिन ही इसने राजस्थान के आधे से अधिक हिस्से को कवर कर लिया है। जल्द ही इसका पूरे प्रदेश में प्रभाव देखने को मिलेगा। अब मौसम विभाग की ओर से आज प्रदेश के अधिकांश जिलों में मेघगर्जन और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना जताई है।

विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को प्रदेश के उदयपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी और कहीं-कहीं अति भारी बारिश हो सकती है। वहीं जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग में भी में कहीं-कहीं भारी बारिश होने का अलर्ट मौस विभाग की ओर से जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 21 से 23 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में और इजाफाा हो सकता है। वहीं कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी व अतिभारी बारिश हो सकती है। 

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
प्रदेश में बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।  वहीं जयपुर में 32.8 डिग्री, सीकर में 31.5 डिग्री, कोटा में 35.4 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 29.1 डिग्री, बाड़मेर में 42.9 डिग्री, अजमेर में 32.3 डिग्री, अलवर 33.0 डिग्री, जोधपुर में 37.7 डिग्री, बीकानेर में 39.5 डिग्री, चूरू में 36.3 डिग्री और श्री गंगानगर में 40.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है। 

PC: bhaskar 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें