Rajasthan weather update: दस से अधिक शहरों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान, अब जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। कड़ाके की ठंड का कहर झेलने के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी सहन करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। इस बात के अभी से संकेत मिलने लगे हैं।

Rajasthan weather update: दस से अधिक शहरों में 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा अधिकतम तापमान, अब जारी हुआ ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। कड़ाके की ठंड का कहर झेलने के बाद अब लोगों को भीषण गर्मी सहन करने के लिए तैयार हो जाना चाहिए। इस बात के अभी से संकेत मिलने लगे हैं। लोगों को अभी से सूरज के तीखे तेवरों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को प्रदेश के 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर  रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक  इजाफा होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। ज्यादातर शहरों में अधितकम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में  मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। आज और कल प्रदेश के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।  हालांकि मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से रविवार को राजधानी जयपुर में 28.3 डिग्री, पिलानी में 29.0 डिग्री, सीकर में 27.2 डिग्री, कोटा में 28.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 31.2 डिग्री, बाड़मेर में 33.6 डिग्री, जैसलमेर में 31.5 डिग्री, जोधपुर में 31.3 डिग्री, बीकानेर में 31.2 डिग्री,  अजमेर में 28.3 डिग्री, भीलवाड़ा में 29.4 डिग्री, अलवर में 28.0 डिग्री, चूरू में 31.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 31.0 डिग्री, माउंट आबू में 23.4 डिग्री, नागौर में 30.4 डिग्री, डूंगरपुर में 30.0 डिग्री, सिरोही में 24.2 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 30.0 डिग्री, करौली में 28.7 डिग्री, पाली में 30.4 डिग्री, दौसा में 29.9 डिग्री और झुंझुनूं में 29.1डिग्री सेल्सियस अधिकतम  रिकॉर्ड किया गया है।

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें