Rajasthan weather update: घने कोहरे की चपेट में आया जयपुर, बढ़ने वाला है ठंड का प्रभाव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को कोहरे और शीतलहर का डबल कहर झेलना पड़ रहा है। आगामी दिनों में प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ने वाला है। राजधानी जयपुर में आज लगातार दूसरे दिन लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा है।

Rajasthan weather update: घने कोहरे की चपेट में आया जयपुर, बढ़ने वाला है ठंड का प्रभाव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को कोहरे और शीतलहर का डबल कहर झेलना पड़ रहा है। आगामी दिनों में प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ने वाला है। राजधानी जयपुर में आज लगातार दूसरे दिन लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा है। यहां आगरा रोड पर घने कोहरे के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां सुबह के समय दृश्यता कम रही है।

सीकर के फतेहपुर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां पर न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 30.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी और पश्चिमी जिलों में ठंड का अधिक असर देखने को मिल रहा है। आज एक नया टिमी सिस्टम राजस्थान के कुछ हिस्सों में  सक्रिय रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं  अधिकांश क्षेत्रों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।  24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। 23 और 24 दिसंबर को राज्य के उत्तरी और कुछ पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में  रहा है काफी अंतर

प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी काफी अंतर नजर आया है।  वहीं मौसम विभाग की ओर से  अधितकम और न्यूनतम तापमान राजधनानी जयपुर में 28.4/11.6, पिलानी में 29/7.5, सीकर में 26.5/6.5, कोटा में 28.8/10.8, चित्तौड़गढ़ में 29.4/9, उदयपुर में 28.7/12, भीलवाड़ा में  29.1/8.6, अलवर में 26.8/8.8, बाड़मेर में 30.4/12.4, जोधपुर में 30.8/9.8, बीकानेर में 31/7.1, चूरू 24.5/10, गंगानगर में 27.5/8, बारां में 30.5/7.2, जालौर  में 29.3/6.2, सिरोही में 28.6/9.2, करौली में 26.7/6.6, दौसा में 29.3/6.2, प्रतापगढ़ में 28.1/12.5, झुंझुनूं में 29.5/8.1 और  पाली में 28/9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

PC: SJ
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें