Rajasthan weather update: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जारी कर दिया गया है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग की ओर से भी इस प्रकार का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 24 घंटे में एक नया पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के उत्तर पूर्वी इलाकों में एक्टिव होने की संभावना है। जिसके  प्रभाव से राजस्थान में कोहरे और सर्दी का असर बढ़ने के आसार हैं।

वहीं 23 दिसंबर से एक कम वायुदाब का क्षेत्र भी बनने के आसार है, जिसे दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर दिशा से तेज रफ्तार से बर्फीली हवा के प्रभाव से दिन में मौसम शुष्क रहने और रात के तापमान में एक दो डिग्री तक और गिरावट हो सकती है।

पिछले दो तीन दिन से सीमावर्ती इलाकों सहित कई जिलों में घना कोहरा छाया छाने से राजधानी जयपुर समेत कुछ हिस्सों में सर्दी का  प्रभाव कम हुआ है। बुधवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 32.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 3.8 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर सहित प्रदेश के इन जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को राजधानी जयपुर में 10.7 डिग्री, पिलानी में 8.1 डिग्री, सीकर में 5.5 डिग्री, कोटा में 10.0 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.5 डिग्री, बाड़मेर में 13.8 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री, जोधपुर में 12.1 डिग्री, माउंट आबू में 5.9 डिग्री, बीकानेर में 7.7 डिग्री, चूरू में 6.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 8.1 डिग्री, नागौर में 3.7 डिग्री, जालौर में 10.6 डिग्री, सिरोही में 5.5 डिग्री, अजमेर में 8.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 79 डिग्री, अलवर में 7.4, करौली में 6.0 डिग्री, दौसा में 7.7 डिग्री और झुंझुनूं में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें