Rajasthan weather update: आज से फिर से शुरू होगा तेज बारिश का दौर, प्रदेश के 11 जिलों के लिए जारी हुआ है येलो अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। कई जिलों में इस सत्र में हुई भारी बारिश के कारण राजस्थान के ज्यादा बांध भर चुके हैं। टोंक, अजमेर, जयपुर जिले की लाइफलाइन के जाने वाले बीसलपुर बांध के पूरी तरह से भरने के बाद गुरुवार को गेट खोले गए। जुलाई माह में पहली बार इस बांध के गेट खोले गए है।

प्रदेश में आज से से फिर तेज बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग की ओर से आज के लिए 11 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये दौर कल तक जारी रहेगा। वहीं 27 और 28 जुलाई को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अगले माह की पहली तारीख से  फिर से बारिश का दौर धीमा पड़ेगा। 

गत 24 घंटे के दौरान इन जिलों में हुई बारिश
गत 24 घंटे के दौरान जोधपुर, दौसा, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, श्रीगंगानगर, करौली सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

राजधानी जयपुर में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान हुआ रिकॉर्ड
वहीं राजधानी जयपुर में 35.6 डिग्री, सीकर में 34.5 डिग्री, कोटा में 33.1 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 31.3 डिग्री, बाड़मेर में 36.4 डिग्री, गुरुवार को अजमेर में 32.8 डिग्री, भीलवाड़ा 32.0 डिग्री, जैसलमेर में 36.1 डिग्री, जोधपुर में 33.2 डिग्री, बीकानेर में 37.7 डिग्री, चूरू में 37.2 डिग्री, डूंगरपुर में 31.5 में डिग्री, जालौर में 33.0 डिग्री, करौली में 35.0 डिग्री और दौसा में 35.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को रिकॉर्ड किया गया है। 

PC:  patrika
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें