Rajasthan weather update: आज प्रदेश के कई जिलों में हो सकती है झमाझम बारिश, बढ़ सकती है किसानों की चिंता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। राजस्थान के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पश्चिम विक्षोभ के चलते प्रदेश में अप्रैल के शुरुआती दौर में मौसम खुशनुमा हो चुका है। पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के कारण प्रदेश के कई जिलों में आज और कल झमाझम बारिश   होने की संभावना है।  

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। 

प्रदेश में बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। खेतों में सरसों, गेहूं और लहसुन कटे हुए पड़े हैं। ऐसे में अब बारिश होती है तो किसानों की ये फसल खराब हो सकती है। इस कारण उन्हें अच्छा खासा नुकसान हो सकता है। आागमी समय में लोगों को भीषण गर्मी का भी सामना करना पड़ सकता है।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें