Rajasthan weather update: प्रदेश के इन क्षेत्रों के लिए जारी हुआ है तेज बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भारी बारिश के कहर से राहत मिली हुई है।  मानसून ट्रफ लाइन शिफ्ट होने के कारण ऐसा हुआ है। कई जिलों में उमस के चलते तापमान में भी इजाफा हुआ।

Rajasthan weather update:  प्रदेश के इन क्षेत्रों के लिए जारी हुआ है तेज बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भारी बारिश के कहर से राहत मिली हुई है।  मानसून ट्रफ लाइन शिफ्ट होने के कारण ऐसा हुआ है। कई जिलों में उमस के चलते तापमान में भी इजाफा हुआ। जयपुर, दौसा, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, टोंक, श्रीगंगानगर, बीकानेर, झुंझुनूं, सीकर सहित प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक इजाफा हुआ है।

हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज और कल दक्षिण-पूर्वी व उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश देखने को मिल सकी है। अगले 4-5 दिन केवल छिटपुट स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विभाग की ओर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में भारी बारिश का नया दौर 27-28 जुलाई के आसपास शुरू होने की संभावना जताई है।  मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

जयपुर में 32.0 डिग्री रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
वहीं  सोमवार को राजधानी जयपुर में 32.0 डिग्री, कोटा में 34.9 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 31.7 डिग्री, बाड़मेर में 34.4 डिग्री, अजमेर में 31.2 डिग्री, भीलवाड़ा 33.0 डिग्री, जैसलमेर में 35.4 डिग्री, जोधपुर में 32.6 डिग्री, बीकानेर में 35.4 डिग्री, चूरू में 34.5 डिग्री, नागौर में 32.3 डिग्री, डूंगरपुर में 32.1 में डिग्री, जालौर में 33.9 डिग्री, सिरोही में 28.0 में डिग्री, करौली में 32.9 डिग्री और दौसा में 32.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

PC:   livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें