इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अधिकांश जिलों में आज लोगों को भारी बारिश से राहत मिलेगी। प्रदेश में मानसून के कमजोर होने के कारण ऐसे संकेत मिले हैं। मौसम विभाग की ओर से आज केवल जैसलमेर-बाड़मेर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद आगामी एक सप्ताह में बारिश की गतिविधियों में तेजी से कमी आने की संभावना है और केवल कुछ स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि प्रदेश के चार जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर और बालोतरा आज स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है। आपको बता दें इस बार प्रदेश में हुई भारी बारिश के कारण बहुत से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। सोमवार को डीग में एक मकान ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। कल से राज्य में मानसून के कमजोर पड़ने और बारिश का दौर धीमा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सिरोही में 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
राजधानी जयपुर में 23.8 डिग्री न्यूनतम तापमान हुआ रिकॉर्ड
वहीं मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राजधानी जयपुर में 23.8 डिग्री, पिलानी में 22.7 डिग्री, सीकर में 23.0 डिग्री, कोटा में 23.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 24.8 डिग्री, बाड़मेर में 24.0 डिग्री, जैसलमेर में 24.8 डिग्री, अजमेर में 21.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 30.1 डिग्री, जोधपुर में 24.0 डिग्री, बीकानेर में 25.0 डिग्री, चूरू में 25.4 डिग्री और श्री गंगानगर में 25.5 डिग्री, नागौर में 23.3 डिग्री, जालौर में 25.0 डिग्री, सिरोही में 19.2 डिग्री, करौली में 24.6 डिग्री और दौसा में 23.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: zeenews india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें