Rajasthan weather update:: प्रदेश में बढ़ेगा गर्मी का कहर, 50 डिग्री के भी पार जा सकता है पारा, नौ लोगों ने गंवाई जान

इंटरनेट डेस्क। आज से नौतपा की शुरूआत हो चुकी रही है। राजस्थान में भीषण गर्मी से झुलस रहे लोगों की परेशानियां और बढऩे वाली है। प्रदेश में कई जिलों में अब तापमान बढऩे की संभावना है।

यहां पर पारा 50 डिग्री के भी पार जा सकता है। खबरों के अनुसार, प्रदेश में बीते दिन भीषण गर्मी से 9 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों के लिए राजस्थान में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में शुक्रवार को फलोदी में सर्वाधिक 49 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 

हालांकि कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ और चित्तौडग़ढ़ जिले के पूर्वी भागों में छुटपुट  बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आगामी तीन दिन भीषण लू की स्थिति पैदा हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के साथ ही पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई क्षेत्रों, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों, पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रविवार को को उष्ण लहर से लेकर गंभीर उष्ण लहर चलने की आशंका जताई गई है। 

PC:  jagoindiajago
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें