Rajasthan weather update: प्रदेश में कहर ढा रही है गर्मी, पश्चिमी विक्षोभ के कारण मिलने वाली है राहत, होगी बारिश

इंटरनेट डेस्क। बाड़मेर और जैसेलमेर सहित राजस्थान के कई जिलों में लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। बाड़मेर में सोमवार को 46.4 डिग्री और जैसलमेर में 46.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। आज भी इन क्षेत्रों में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है।

मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पश्चिमी व उत्तरी भागों के कुछ हिस्सों में कल तक लू चलने की संभावना जताई है। हालांकि राहत भरी खबर ये है कि मई के प्रथम सप्ताह में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

विभाग की ओर से अगले महीने के पहले सप्ताह में पूर्वी हवाओं का प्रभाव प्रभावी होने तथा एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की बात कही गई है। इससे प्रदेश में आंधी व बारिश की गतिविधियां बढऩे तथा तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगले महीने के शुरुआत में तापमान में गिरावट आ सकती है। 

राजधानी जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी जयपुर में 42.0 डिग्री, सीकर में 40.0 डिग्री, कोटा में 44.6 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 44.4 डिग्री, अजमेर में 41.8 डिग्री, अलवर में 42.2 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 46.4 डिग्री, जैसलमेर में 46.2 डिग्री, जोधपुर में 44.4 डिग्री, बीकानेर में 43.4 डिग्री, चूरू में 42.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 43.8 डिग्री और माउंट आबू में 32.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। 

PC:  bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें