Rajasthan weather update: कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार, जारी हो गया है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बर्फीली हवाएं लोगों पर कहर ढा रही हैं। इनके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड लोगों को महसूस हो रही है। शेखावाटी इलाके में सर्दी का ज्यादा ही प्रभाव देखने को मिल रहा है।

Rajasthan weather update: कड़ाके की ठंड का सामना करने के लिए हो जाएं तैयार, जारी हो गया है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बर्फीली हवाएं लोगों पर कहर ढा रही हैं। इनके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड लोगों को महसूस हो रही है। शेखावाटी इलाके में सर्दी का ज्यादा ही प्रभाव देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के  मुताबिक, गत रात फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

राजस्थान में आगामी  दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना करना पड़ेगा। आगामी दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पहले सप्ताह में उत्तरी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहने के कारण रात में ठंड का प्रभाव बढ़ेगा। वहीं दक्षिणी भागों में पूर्वी हवाओं से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी (1-2 डिग्री) होने की संभावना है।

वही दूसरे सप्ताह में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की उम्मीद है। इस दौरान उत्तर और पश्चिमी प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम रहने की संभावना है। इससे ठंड बढ़ेगी। दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 1-2 डिग्री नीचे रिकॉर्ड हो सकता है।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से गुरुवार को  राजधानी जयपुर में 12.3 डिग्री, पिलानी में 9.8 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री, कोटा में 11.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.0 डिग्री, बाड़मेर में 13.8 डिग्री, अजमेर में 10.8 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.5 डिग्री, अलवर में 9.5 डिग्री, जैसलमेर में 13.8 डिग्री, जोधपुर में 10.9 डिग्री, बीकानेर में 12.8 डिग्री, चूरू में 9.0 डिग्री, श्री गंगानगर में 11.7 डिग्री, जालौर में 8.0 डिग्री, सिरोही में 7.2 डिग्री, करोली में 9.9 डिग्री और दौसा में 8.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें