Rajasthan weather update: तेज आंधी के कारण भीलवाड़ा में टोल प्लाजा का टीन शेड उड़ा, अब जारी हो चुके हैं ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के लोगों को इन दिनों मौसम में आए अचानक बदलाव के कारण गर्मी से रहात मिली हुई है। प्रदेश के लोगों को ये राहत सात जून तक मिलती रहेगी।  तेज हवाओं, धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के कारण प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी का प्रभाव कम हुआ है। भीलवाड़ा जिले में आंधी से टोल प्लाजा का टीन शेड उड़ गया।

हालांकि यहां पर बड़ा हादसा होने से बच गया। भीलवाड़ा-अजमेर हाईवे पर तेज आंधी के कारण जीवलिया टोल नाके का टीन शेड पूरी तरह उड़ गया।  मौसम विभाग की ओर से जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी हुआ है। 

इन जिलों में हो सकती है बारिश
खबरों के अनुसार, मौसम विभाग की ओर से जोधपुर, उदयपुर, राजसमंद, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, बाड़मेर, बीकानेर, झालावाड़, कोटा, अजमेर, नागौर, टोंक और बूंदी में हल्की से मध्यम बारिश और हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।  खबरों के अनुसार, नौतपा की तपिश के बीच जोधपुर में  बुधवार को दिनभर की उमस के बाद तेज आंधी चली और हल्की बारिश हुई।  बानाड़ इलाके में ओले भी गिरे। वहीं चित्तौडग़ढ़ में तेज आंधी और मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। 

इस साल राजस्थान में होगी अच्छी बारिश
मौसम विभाग की ओर से इस साल अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इस बार राजस्थान में मानसून भी जल्द दस्तक दे सकता है। केरल में कई दिनों पहले ही मानसून प्रवेश कर चुका है। प्रदेश के कई जिलों में अभी तापमान 40 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। इन जिलों में लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें