इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से ठंड का प्रभाव बढ़ता रहा है। प्रदेश में एक के बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सर्दी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी प्रदेश के लोगों का आगामी कई दिनों तक सर्दी से राहत नहीं मिलेेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में आसमान साफ रहेगा।
हालांकि कल एक नए पश्चिमी विक्षोभ बनने के कारण पूर्वी राजस्थान के जयपुर और भरतपुर संभाग में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। इस दौरा पश्चिमी राजस्थान के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 और 31 जनवरी को भी मौसम शुष्क की उम्मीद मौसम विभाग ने जातई है। इसके प्रभाव से फरवरी के दूसरे सप्ताह तक प्रदेश में सर्दी का कहर लोगों को झेलना पड़ेगा।
जयपुर में 8.3 डिग्री रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान
प्रदेश में सोमवार को तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 29.1 डिग्री सेल्सियस और सीकर के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 26.2 डिग्री और 8.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
सीकर में इतना रिकॉर्ड किया गया है तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को सीकर में 1.4 डिग्री, अलवर में 3.2 डिग्री, दौसा में 6.4 डिग्री, बारां में 4.9 डिग्री, पिलानी में 3.7 डिग्री और सिरोही में 4.9 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।
PC: popularmechanics
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें