इंटरनेट डेस्क। हिमालय से आ रही ठंडी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने से राजस्थान में लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। पूर्वी राजस्थान में एक-दो स्थानों पर शीत लहर के कारण यहां पर ठंड का प्रभाव बढ़ा है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 48 घंटो में प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना जताई है। आज झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर और कल सिर्फ सीकर में ही शीतलहर की संभावना है। जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश में शुष्क हवाओं का दबाव लगातार बढ़ने से ठंड की तीव्रता में इजाफा हो रहा है।
यहां पर पड़ रही है तेज सर्दी
प्रदेश कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड हुआ है। फतेहपुर, नागौर, सीकर और चूरू में न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा गिरावट आई है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से रविवार को राजधानी जयपुर में 12.4 डिग्री, पिलानी में 8.5 डिग्री, सीकर में 5.4 डिग्री, कोटा में 13.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.5 डिग्री, अजमेर में 10.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 9.4 डिग्री, अलवर में 8.4 डिग्री, बीकानेर में 13.6 डिग्री, चूरू में 7.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 10.7 डिग्री, नागौर में 6.1 डिग्री, जालौर में 8.9 डिग्री, सिरोही में 8.2 डिग्री, बाड़मेर में 15.4 डिग्री, जैसलमेर में 12.6 डिग्री, जोधपुर में 10.2 डिग्री, करौली में 8.2 डिग्री और दौसा में 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें