Rajasthan weather update: मौसम मेें बदलाव का सिलसिला शुरू, इतने डिग्री तक गिर सकता है तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज से प्रदेश के  सीमावर्ती जिलों में मौसम में बदलाव का सिलसिला शुरू हो चुका है।

Rajasthan weather update: मौसम मेें बदलाव का सिलसिला शुरू, इतने डिग्री तक गिर सकता है तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच आज से प्रदेश के  सीमावर्ती जिलों में मौसम में बदलाव का सिलसिला शुरू हो चुका है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज हवाएं चलने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। इसी के प्रभाव से अगले दो दिन  में प्रदेश के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

प्रदेश के अन्य संभागों में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि यहां भी  तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिल सकती है। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 40.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी जयपुर में 38.2 डिग्री, सीकर में 37.2 डिग्री, कोटा में 38.9 डिग्री, अजमेर में 37.8 डिग्री, अलवर में 39.5 डिग्री,  चित्तौडग़ढ़ में 40.5 डिग, बाड़मेर में 38.8 डिग्री, जैसलमेर में 37.8 डिग्री, जोधपुर में 37.8 डिग्री, बीकानेर में 38.0 डिग्री, चूरू में 39.6 डिग्री, श्री गंगानगर में 37.6 डिग्री  और माउंट आबू में 28.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया है। 

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है न्यूनतम तापमान
वहीं जयपुर में 22.9 डिग्री, सीकर में 15.7 डिग्री, कोटा में 20.4 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 17.7 डिग्री, बाड़मेर 23.6 डिग्री, जैसलमेर में 22.2 डिग्री, अजमेर में 20.8 डिग्री, अलवर में 17.5 डिग्री, जोधपुर में 19.4 डिग्री, बीकानेर में 23.9 डिग्री, चूरू में 19.6 डिग्री सेल्सयिस, गंगानगर में 22.2 डिग्री सेल्सयिस और माउंट आबू में 13.2 डिग्री सेिल्सयस न्यूनतम तापमान मौसम विभाग ने बुधवार को रिकॉर्ड किया है। 

PC:  ekhabartoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें