Rajasthan Weather Update: अब आंधी के साथ तेज बारिश का जारी हुआ अलर्ट, पांच दिन रहेंगे भारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से आंधी-बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

Rajasthan Weather Update: अब आंधी के साथ तेज बारिश का जारी हुआ अलर्ट, पांच दिन रहेंगे भारी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आज से आंधी-बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से 16 जून तक अलग-अलग जगहों पर आंधी और बारिश होने की पूरी संभावना है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने गुरुवार शाम से कई जगहों पर मौसम में बदलाव आया है। मौसम विभाग की ओर से आज और कल के लिए 5 संभागों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आंधी बारिश की गतिविधियों में आज से और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आज और कल बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर जारी किया गया है। प्रदेश के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां 14-16 जून को भी जारी रहने की संभावना है। आगामी दिनों में आंधी बारिश के कारण तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट  आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ
मौसम में आए बदलाव के बावजूद प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 40-43 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है। इससे से लोगों को उमस भरी गर्मी का का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रदेश के कई जिलों में तापमान में कमी आने के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिली है। आगामी दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें