इंटरनेट डेस्क। बारिश के बाद राजस्थान के लोगों को अब सर्दी का कहर झेलना पड़ रहा है। इस बात के संकेत मौसम विभाग ने भी दे दिए हैं। पहाड़ियों से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं ने के कारण प्रदेश में सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है।
इसी के प्रभाव से शुक्रवार को अलवर, सीकर, नागौर, बारां के अंता, सिरोही, सीकर के फतेहपुर, करौली, दौसा, लूणकरणसर और झुंझुनूं में तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहा। शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों के बाद उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय हल्की सर्दी का प्रभाव बढ़ सकता है। मौस्म विभाग की ओर से कल तक सीकर और टोंक जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है।
कई जिलों में दस डिग्री से भी कम रहा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से शुक्रवार को राजधानी जयपुर में 12.6 डिग्री, पिलानी में 9.5 डिग्री, सीकर में 6.0 डिग्री, कोटा में 13.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.2 डिग्री, बाड़मेर में 15.7 डिग्री, जैसलमेर में 13.0 डिग्री, अजमेर में 10.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 11.6 डिग्री, अलवर में 8.5 डिग्री, जोधपुर में 11.1 डिग्री, बीकानेर में 13.0 डिग्री, चूरू में 8.2 डिग्री, श्री गंगानगर में 10.6 डिग्री, नागौर में 5.8 डिग्री, जालौर में 10.1 डिग्री, सिरोही में 8.0 डिग्री, करोली में 8.7 डिग्री और दौसा में 6.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: navbharattimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें