Rajasthan Weather Update: प्रदेश में कल से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, अब जारी हुआ है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कल से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।  मौसम व‍िभाग के  मुताबिक, गुरुवार से फ‍िर बार‍िश होने की संभावना है।

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में कल से फिर शुरू होगा बारिश का दौर, अब जारी हुआ है ये अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कल से फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।  मौसम व‍िभाग के  मुताबिक, गुरुवार से फ‍िर बार‍िश होने की संभावना है। बार‍िश के साथ आंधी भी आने का अलर्ट है। मौसम विभाग की ओर से 28 मार्च से 31 मार्च तक एक और नया मजबूत पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ सकि्य होने का अलर्ट जारी किया किया गया है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ आंधी बार‍िश की संभावना है। अप्रैल से मौसम सामान्‍य होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से अजमेर, सीकर, बारां जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बार‍िश का येलो अलर्ट जारी क‍िया  गया है। मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश में लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है। प्रदेश में तापमान चालीस डिग्री से नीचे आ चुका है। प्रदेश में मंगलवार को जयपुर में 20 ड‍िग्री न्‍यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

 प्रदेश के इन जिलों में दर्ज हुआ है अध‍िकम तापमान  
मौसम विभाग की ओर से राजधानी  जयपुर में 28.5 ड‍िग्री, प‍िलानी में 31.4 ड‍िग्री, सीकर में 30 ड‍िग्री, कोटा में 35 ड‍िग्री,  च‍ित्‍तौड़गढ़ में 35.6 ड‍िग्री, अजमेर में 31.5 ड‍िग्री, वनस्थली 29.1 में ड‍िग्री, अलवर में 27.5 ड‍िग्री,अंता-बारां में 32.8 ड‍िग्री,  डूंगरपुर में 27.3 ड‍िग्री,  स‍िरोही में 29.7 ड‍ि‍ग्री,  फतेहपुर में 32.2 ड‍िग्री,  करौली में 25.8 ड‍िग्री, दौसा में 29.3 ड‍िग्री,  प्रतापगढ़ में 34 ड‍िग्री, झुंझुनूं में 30 ड‍िग्री और माउंट आबू में 25 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस अध‍िकम तापमान   मंगलवार को दर्ज किया गया है।

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें