इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कड़ाके की सर्दी एक बार फिर से जोर पकड़ने वाली है। इस बात के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का असर फिर तेज होने की संभावना है।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान मंगलवार को बाड़मेर में 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सीकर में 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिसके चलते कल से 22 दिसंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं।
19 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों ही हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में लोगों को सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। धूप निकलने के साथ लोग रहात ले रहे हैं।
राजधानी जयपुर में 11.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान हुआ रिकॉर्ड
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को राजधानी जयपुर में 11.0, पिलानी में 8.0, सीकर में 6.2, कोटा में 11.4, चित्तौड़गढ़ में 7.8, बाड़मेर में 14.0, जैसलमेर में 13.0, अजमेर में 9.8, भीलवाड़ा में 8.2, अलवर में 9.8, जोधपुर में 10.0, बीकानेर में 10.5, चूरू में 6.3, श्रीगंगानगर में 9.4, नागौर में 4.3, जालौर में 8.7, सिरोही में 7.3, करौली में 5.9, दौसा में 5.3 और झुंझुनूं में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें