Rajasthan Weather Update: फिर से सक्रिय होने जा रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा प्रदेश का मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में फिर से तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि  प्रदेश के मौसम एक बार फिर से बड़़ा बदलाव आने वाला है। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

Rajasthan Weather Update: फिर से सक्रिय होने जा रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बदलेगा प्रदेश का मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में फिर से तापमान बढ़ने लगा है। हालांकि प्रदेश के मौसम एक बार फिर से बड़़ा बदलाव आने वाला है। इस प्रकार के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, कल से उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

इस नए मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से कल से 14 जून के दौरान राज्य के बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभागों में तेज रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने और आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।  मौसम विभाग के मुताबिक, आज पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम सामान्य रह सकता है। स्थानीय मौसमी तंत्र के प्रभाव से कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और मेघगर्जन की गतिविधियां बनी रह सकती हैं।

इसी के तहत राजधानी जयपुर के साथ ही अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, कोटा, बूंदी, बारां और झालावाड़ समेत कई जिलों में बादलों की आवाजाही नजर आ सकती है। फिलहाल भीषण गर्मी और लू का खतरा काफी कम है। जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में दोपहर के बाद कहीं-कहीं बहुत हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। जयपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस  रिकॉर्ड हुआ है।

इन जिलों में बड़ रही है भीषण गर्मी
दूसरी और चूरू और श्रीगंगानगर  में लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। चूरू में 44.6 डिग्री और श्रीगंगानगर में  पारा 46.4 डिग्री  पहुंच गया है। यहां पर मौसम विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। बीकानेर में 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। कुछ स्थानों पर तीव्र हीटवेव यानी लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें