Rajasthan Weather Update: फिर से सक्रिय होने जा रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, आज इन संभागों के लिए है बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। एक और पश्चिमी विक्षोभ 3-4 अप्रैल को सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से आज दोपहर बाद से राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। इसी के प्रभाव में आज प्रदेश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।

विभाग क अनुसार, आज दोपहर बाद जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और बीकानेर संभाग के जिलों और आसपास के क्षेत्र में आंधी बारिश की गतिविधियों में फिर से इजाफा होने की संभावना है। वहीं मौसम विभाग ने  7-8 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना जताई है। इस कारण अप्रैल का पहला सप्ताह बारिश वाला रहेगा।

नए वेदर सिस्टम का सर्वाधिक प्रभाव प्रदेश के जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग में  देखने को मिलेगा। यहां पर तेज मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश की प्रबल संभावना है। वहीं इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है। बारिश की गतिविधियां प्रदेश के किसानों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई हैं।

PC:  zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें