Rajasthan weather update: फिर से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से तापमान में बदलाव होता नजर आ रहा ह। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में इजाफा होने से ठंड का प्रभाव कम हुआ है।

Rajasthan weather update: फिर से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, ऐसा रहेगा मौसम

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से तापमान में बदलाव होता नजर आ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में इजाफा होने से ठंड का प्रभाव कम हुआ है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर  जा चुका है।

हालांकि आगामी दिनों में मौसम एक बार फिर से पलटेगा। राज्य में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इसके प्रभाव से कुछ दिन बादल छाए रह सकते हैं।

अधिकतम तापमान में इजाफा होने से पश्चिमी राजस्थान में तो लोगों को अभी से गर्मी सा अहसास होने लगा है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर में रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री तक पहुंच गया है। हालांकि सीकर और नागौर में अभी भी लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) और नागौर में 3.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। शुक्रवार को अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर व जोधपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड हुआ है, जो सामान्य से अधिक है.।

कल रात से सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। रविवार  रात से विक्षोभ सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से कई जगह आंशिक बादल छाए रहेंगे।  मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में अगले 3 से 4  मौसम शुष्क रहेगा। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को ठंड से राहत मिली है।

PC: amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें