Rajasthan Weather Update: सक्रिय होने जा रहा है नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, 31 मार्च तक के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। इस प्रकार का संकेत मौसम विभाग की ओर से दिया गया है। प्रदेश में अभी पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव होने से बार‍िश के साथ कहीं-कहीं ओले ग‍िरे है।

Rajasthan Weather Update: सक्रिय होने जा रहा है नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ, 31 मार्च तक के लिए जारी हुआ बारिश का अलर्ट

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में अभी लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी। इस प्रकार का संकेत मौसम विभाग की ओर से दिया गया है। प्रदेश में अभी पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ एक्‍ट‍िव होने से बार‍िश के साथ कहीं-कहीं ओले ग‍िरे हैं। इसके प्रभाव से तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश में 31 मार्च तक कहीं-कहीं बार‍िश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 26-27 मार्च को पूर्वी और उत्तरी भागों में छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ होने वाला है। ये 28-31 मार्च के दौरान राज्य के कुछ भागों में सक्रिय होगा। इसके कारण मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है। विभाग की ओर से अजमेर, सीकर, बारां जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बार‍िश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बूंदाबांदी के साथ हल्की बार‍िश हो सकती है।

जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभागकी ओर से प्रदेश में सोमवार को अजमेर में 30.2 डिग्री अधिकतम तापमान  रिकॉर्ड किया गया है। वहीं राजधानी जयपुर में 28.6 डिग्री, अलवर में 27.5 डिग्री, पिलानी में 29.5 डिग्री, सीकर में 28.5 डिग्री, कोटा में 30.8 डिग्री और चित्तौड़गढ़ में 32.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

PC:  tourmyindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें