इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में एक बार फिर से बड़ा बदलाव आने वाला है। प्रदेश में कल से एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज आंधी और बारिश होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, कल जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की बारिश, शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। 19-20 मार्च को विक्षोभ का सबसे ज्यादा प्रभाव नजर आएगा। इसके प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, गत 24 घंटों में कुछ भागों में मेघगर्जन, हल्की बारिश के प्रभाव से तापमान में 2-4 डिग्री गिरावट आई है है। प्रदेश में अधिकतम तापमान 38 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गमी से राहत मिली है।
जयपुर में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राजधानी जयपुर में 35.7 डिग्री, पिलानी में 34.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, चित्तौडगढ में 38.6 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 35.2 डिग्री, जोधपुर में 35.7 डिग्री, माउंट आबू में 26.4 डिग्री, अजमेर में 34.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री, फलोदी में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर में 33.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35.3 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 33.0 डिग्री, दौसा में 35.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें