Rajasthan Weather Update: फिर से शुरू होने वाला है हीटवेव का नया दौर, 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। कई जिलों में तापमान में इजाफा हुआ है। दूसरी और कई जिलों में आंधी-बारिश के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है।

Rajasthan Weather Update: फिर से शुरू होने वाला है हीटवेव का नया दौर, 45 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में एक बार फिर से गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगा है। कई जिलों में तापमान में इजाफा हुआ है। दूसरी और कई जिलों में आंधी-बारिश के कारण मौसम अस्थिर बना हुआ है। प्रदेश में पारा एक बार फिर से  45 डिग्री के पार जा चुका है। गुरुवार को सबसे गर्म जैसलमेर रहा है। यहां पर तापमान 45.1 डिग्री तक पहुंच गया।

वहीं  पश्चिमी राजस्थान के अन्य जिलों में भी तपिश बरकरार है। बाड़मेर में 44.2, फलोदी में 43.6 और बीकानेर में 43 सेल्सियस तापमान  मौसम विभाग की ओर से रिकॉर्ड किया गया है। चित्तौड़गढ़, कोटा और जयपुर में भी पारा 40 डिग्री के पार  रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग की ओर अब बारां, धौलपुर, डीग, भरतपुर और अलवर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की-मध्यम बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग की ओर से से आगामी 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक  इजाफा होने का अलर्ट जारी किया गया है।  कल से प्रदेश में एक बार फिर हीटवेव का नया दौर शुरू होने की आशंका है। खासतौर पर जोधपुर संभाग के सीमावर्ती इलाकों में तापमान 45 डिग्री के आसपास जा सकता है।

PC:  aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें