इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बुधवार को किसानों का हिसंक विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। यहां अचानक से किसान के आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया। बताया जा रहा हैं कि किसान एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे,. उनका कहना है कि फैक्ट्री से क्षेत्र में प्रदूषण फैलेगा, विरोध प्रदर्शन के दौरान किसानों और पुलिस के बीच झड़प में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों में डीएसपी करण सिंह बराड़ समेत करीब एक दर्जन पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। बुधवार को हनुमानगढ़ के टिब्बी तहसील के राठीखेड़ा गांव में एथेनॉल फैक्ट्री का विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प के बाद आगजनी हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने 16 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से फैक्ट्री की दीवार तोड़ दी। वहीं पुलिस ने भीड़ को रोकने की कोशिश में लाठीचार्ज किया।
विधायक को भी आई चोट
कांग्रेस विधायक अभिमन्यु पूनिया को भी मामूली चोट लगने की खबर है। फिलहाल मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। क्षेत्र में इंटरनेट सेवा रोक दी गई हैं और स्कूलों, कॉलेजों में अवकाश घोषित किया गया है। हनुमानगढ़ के टिब्बी में एथेनॉल फैक्ट्री का किसान व स्थानीय लोग काफी समय से विरोध कर रहे हैं। 15 दिन पहले फैक्ट्री के निर्माण के खिलाफ किसानों ने फैक्ट्री परिसर में धरना भी दिया था।
यही हो गई हिंसक झड़प
मीडिया रिपाटर्स की माने तो किसानों की महापंचायत को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारी कर रखी थी। मौके पर करीब आधा दर्जन थानों के प्रभारी समेत 700 पुलिसकर्मी और चार मजिस्ट्रेट तैनात थे। वहीं, कल रात से इलाके में इंटरनेट सेवा बंद है, जबकि बीते 18 नवंबर से ही टिब्बी इलाके में धारा 163 लागू है। फैक्ट्री से करीब 7 किमी दूर हुई महापंचायत में बड़ी संख्या में किसान और आसपास के लोग पहुंचे, इसके बाद किसानों और ग्रामीणों ने निर्माणाधीन एथेनॉल फैक्ट्री की ओर कूच का ऐलान किया और इसी बीच पुलिस और किसान आमने सामने हो गए।
pc- indiatv.in