Rajasthan: वसुंधरा राजे ने दिया बड़ा बयान, कहा- समय-समय पर लोग बदलते रहते हैं और जनता...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाल ही में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के गढ़ में बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम ने खरनाल (नागौर) में वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर स्वागत सभा को संबोधित करते हुए खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा की तारीफ की है

Rajasthan: वसुंधरा राजे ने दिया बड़ा बयान, कहा- समय-समय पर लोग बदलते रहते हैं और जनता...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हाल ही में आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के गढ़ में बड़ी बात कही है। पूर्व सीएम ने खरनाल (नागौर) में वीर तेजाजी महाराज के दर्शन कर स्वागत सभा को संबोधित करते हुए खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा की तारीफ की है। 

दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी वसुंधरा राजे ने इस दौरान कहा कि 20 साल पहले जब वह यहां पर आईं और उसके बाद आज यहां आना हुआ है। उस समय 10 में से 10 सीट हमारी थीं। आने वाले समय में आपको यह करना है। 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि समय-समय पर लोग बदलते रहते हैं और जनता सही निर्णय लेना जानती है। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री वसुुंधरा राजे ने इस दौरान यहां पर मंदिर निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की और खींवसर विधायक रेवंतराम डांगा को इस कार्यकाल में मंदिर निर्माण पूरा करवाने की बात की। 

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें