Rajasthan: विजया राहटकर को लेकर वसुंधरा राजे ने दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार ने राजस्थान भाजपा कीसह प्रभारी विजया राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। विजया राहटकर को बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।  

राजस्स्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से विजया राहटकर को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि भाजपा राजस्थान सह प्रभारी विजया राहटकर को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों को राष्ट्रीय महिला आयोग को नई दिशा एवं गति प्राप्त होगी।

आपको बता दें कि विजया इस पद को संभालने वाली 9वीं महिला हैं। विजया रहाटकर महाराष्ट्र के औरंगाबाद से संबंध रखती हैं।  उन्होंने साल 1995 में बूथ कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति शुरू की थी। साल 2000 से 2010 तक औरंगाबाद नगर निगम की निर्वाचित सदस्य बनीं। वह 2014 में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

PC: vasundhararaje.in
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें