Rajasthan: कोटड़ी भट्टी कांड मामले में दो आरोपी भाइयों को मिली मौत की सजा, अशोक गहलोत ने दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा के बहुचर्चित कोटड़ी भट्टी कांड के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दो आरोपी भाइयों को मौत की सजा दी है। 2 अगस्त 2023 को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे जलती कोयले की भट्टी में फेंकने के मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 ने  दो सगे दोषी भाइयों, कालू और कान्हा को मौत की सजा सुनाई है।

Rajasthan:  कोटड़ी भट्टी कांड मामले में दो आरोपी भाइयों को मिली मौत की सजा, अशोक गहलोत ने दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के भीलवाड़ा के बहुचर्चित कोटड़ी भट्टी कांड के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने दो आरोपी भाइयों को मौत की सजा दी है। 2 अगस्त 2023 को नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसे जलती कोयले की भट्टी में फेंकने के मामले में पॉक्सो कोर्ट संख्या 2 ने  दो सगे दोषी भाइयों, कालू और कान्हा को मौत की सजा सुनाई है। इस मामले में सात आरोपियों को न्यायालय की ओर से दोषमुक्त कर दिया गया था। 

आज न्यायालय के फैसले पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि अगस्त 2023 में भीलवाड़ा के कोटड़ी में बालिका से दुष्कर्म एवं हत्या के मामले में अदालत से दोषियों को मृत्युदंड की सजा का फैसला स्वागतयोग्य है।

उस समय हमारी सरकार ने इस घटना के आरोपियों पर कार्रवाई करते इनकी त्वरित गिरफ्तारी की थी। उस समय एडीजी क्राइम को घटनास्थल पर भेजा गया एवं केस ऑफिसर स्कीम के तहत इस केस को लिया गया। करीब एक महीने में ही इस केस की चार्जशीट दायर कर दी गई थी। आज करीब 10 महीने के अंदर ही इन दोषियों को सजा सुनाई गई है।

PC: amarujala