Rajasthan: Tika Ram Jully ने अजीतगढ़ की घटना को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा, कहा- भाजपा सरकार के 15 महीनों के जंगलराज ने...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अजीतगढ़ में बदमाशों द्वारा 5 थानों की पुलिस पर जानलेवा हमले की घटना पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने  प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है।

इस संबंध में कांग्रेस नेता टीकाराम जूली ने एक्स के माध्यम से कहा कि अजीतगढ़ में बदमाशों द्वारा 5 थानों की पुलिस पर जानलेवा हमले में घायल 11 पुलिसकर्मियों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं और इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। भाजपा सरकार के 15 महीनों के जंगलराज ने यह प्रमाणित हो गया है कि अपराधियों के सामने सरकार ने पूरी तरह से घुटने टेक दिए हैं।

माननीय मुख्यमंत्री उर्फ गृह मंत्री जी, आपके शासनकाल के पिछले 15 महीनों में मालपुरा, टोंक, कुचामन और हनुमानगढ़ सहित कई जगहों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। जब कानून के रखवाले ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता किस भय और दर्द से गुजर रही होगी? यह अत्यंत गंभीर विषय है, सरकार त्वरित प्रभाव से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ताकि अपराधियो मे भय और आमजन मे विश्वास कायम हो सके। 

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें