Rajasthan: रेजीडेंट डॉक्टर्स के पूर्ण कार्य बहिष्कार को लेकर Tika Ram Jully ने सीएम भजनलाल से की ये मांग

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में रेजीडेंट डॉक्टर्स के पूर्ण कार्य बहिष्कार किए जाने को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सीएम भजनलाल शर्मा से वार्ता कर इस मामले में समाधान निकलने की मांग की है। 

टीकाराम जूली ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से आज बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट किया कि जो हर समस्या से करे इंकार, वो है नाकाम भाजपा सरकार। प्रदेश में रेजीडेंट डॉक्टर्स के पूर्ण कार्य बहिष्कार से प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में हालात बिगडऩे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। चिकित्सा मंत्री इस मसले को सुलझाने में विफल रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री तुरंत रेजीडेंट डॉक्टर्स से वार्ता करें और समाधान निकालें।

प्रदेश में डेंगू, डिप्थीरिया, टायफर्स आदि बीमारियां चौतरफा फैली हुई हैं। मौसमी बीमारियों, वायरल बुखार से लोग बेहाल हैं। दीपावली का महापर्व नजदीक है। ऐसे में सरकार और रेजीडेंट डॉक्टर्स के बीच गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। बड़े सरकारी अस्पतालों में आउटडोर, इनडोर और ऑपरेशन जैसी सभी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वागत -सत्कार में व्यस्त मुख्यमंत्री को तुरंत वार्ता कर समाधान निकालना चाहिए। दीपावली के नजदीक आने पर सरकार को जनता की परेशानी को पहली प्राथमिकता से सुलझाना चाहिए।

PC:  rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें