Rajasthan: तीन जिला कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, जारी है सर्च ऑपरेशन        

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज धौलपुर, अजमेर और बाड़मेर के कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है।

 Rajasthan: तीन जिला कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, जारी है सर्च ऑपरेशन        

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकी मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज धौलपुर, अजमेर और बाड़मेर के कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा दिया है। खबरों के अनुसार, अजमेर और बाड़मेर कलक्ट्रेट कार्यालयों में आज सुबह करीब 11.45 बजे धमकी भरा ई-मेल मिलने के प्रशासन ने एहतियातन कलेक्ट्रेट परिसरों को खाली करवाया।

पुलिस, बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड का दोनों कलेक्ट्रेट परिसरों सर्च ऑपरेशन जारी है। बाड़मेर कलक्ट्रेट को सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने जानकारी दी कि कलक्ट्रेट परिसर को सील कर दिया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी की ओर से जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।  

अजमेर जिला कलक्टर लोकबंधु के पास आज सुबह धमकी भरा ईमेल आने से हड़कंप मचा। अजमेर में उर्स के चलते कलक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पुलिस ने तत्काल कलक्ट्रेट परिसर को खाली करवाया।

PC: zeenews.india 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें