Rajasthan: कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन अंको में पहुंची, अब लिया गया यह फैसला...

Rajasthan: The number of corona infected reached three digits, now this decision has been taken...

Rajasthan: कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन अंको में पहुंची, अब लिया गया यह फैसला...

इंटरनेट डेस्क। देश में बढ़ते कोरोना मामले का असर अब राजस्थान में भी दिखाई देने लगा है। बीते 24 घंटे में 20 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं जिसके कारण अब संक्रमितों की संख्या 100 से भी ज्यादा हो गई है। यहां यह स्पष्ट कर दें की अभी भी राजस्थान में जांच प्रतिशत में काफी कमी है क्योंकि जितनी जांचें की गई है उसमें से सिर्फ 5% ही मामले पॉजिटिव आए हैं लेकिन इसके बाद भी आम लोगों में कोरोना को लेकर एक बार फिर से भय व्याप्त हो गया है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर एक बार फिर से कोरोना जगाइडलाइन का पालन करने के लिए कहा गया है इसके साथ ही मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करने के लिए सलाह दी जा रही है। इतना ही नहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए सैंपलिंग और टेस्टिंग का काम आप 24 घंटे किए जाने का फैसला किया गया है। 

राजस्थान में कहां कितने संक्रमित 

बीते 24 घंटे में से आए 20 मामलों में से 17 मामले राजधानी जयपुर के हैं। इसके अलावा एक-एक मामला उदयपुर, बीकानेर और डूंगरपुर से सामने आया है। यहां बताना जरूरी है कि नए संक्रमित मरीजों में दो बुजुर्ग व्यक्ति हैं जिनकी उम्र 74 और 82 वर्ष है। चिंता की बात यह है कि कोरोना संक्रमितों में 19 से 30 वर्ष की आयु वाले सात लोग शामिल हैं। बता दे की 2 दिन पहले 16 दिन के नवजात बच्चे और डेढ़ महीने और 2 महीने के बच्चों में भी संक्रमण पाया जा चुका है। 


राजधानी जयपुर में सबसे अधिक मामले 

राजस्थान में अगर कोरोना संक्रमितों की बात करें तो राजधानी जयपुर इसमें भी टॉप पर चल रहा है। अब तक जयपुर में कोरोना संक्रमितों के 54 मामले सामने आ चुके हैं। जयपुर के बाद उदयपुर का नंबर आता है जहां कल 12 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। प्रदेश में तीसरे स्थान पर जोधपुर है जहां आठ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनके अलावा भी कई जिलों में कोरोना संक्रमित मरीज के सामने आने के बाद जनता में हड़कंप मचा हुआ है। 

सरकार ने कहा है बरतें  सावधानी 

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजस्थान सरकार ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि कोरोना का नया वेरिएंट पहले की तरह खतरनाक नहीं है लेकिन इसके बाद भी आपको सावधानी बरतनी चाहिए। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि भीलवाड़ा वाले इलाके में जाने से बचाना सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाकर रहना चाहिए। इसके साथ ही राजस्थान सरकार ने एक बार फिर से सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने पर भी जोड़ दिया है।

PC : abpnews