Rajasthan : राजधानी जयपुर की दुआ अदालत को बम से उड़ने की मिली धमकी, कामकाज हुआ ठप 

Rajasthan: The Dua court of the capital Jaipur received a bomb threat, work came to a halt

Rajasthan : राजधानी जयपुर की दुआ अदालत को बम से उड़ने की मिली धमकी, कामकाज हुआ ठप 

इंटरनेट डेस्क।  भारत और पाकिस्तान के तनाव के बाद से राजस्थान में अलग-अलग जगह पर बम की धमकी का सिलसिला पड़ता जा रहा है। IPl मैचों के दौरान भी इस तरह के धमकी भरे मेल प्रशासन को मिले थे। अब एक बार फिर से राजस्थान की राजधानी जयपुर के दो अदालतों को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। Mel मिलने के तुरंत बाद दोनों अदालत परिसरों को खाली कराया गया और बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गया और तलाशी शुरू कर दी। हालांकि इस दौरान उन्हें कुछ भी संदिग्ध वस्तु हासिल नहीं हुई जिसके कारण इस धमकी को फर्जी माना गया। हालांकि इसके कारण दोनों अदालतों के कामकाज ठप हो गया।

फैमिली कोर्ट और मेट्रो कोर्ट के लिए आई थी धमकी 

जानकारी के अनुसार यह धमकी भरा ईमेल कल ही आया था लेकिन कल महाराणा प्रताप जयंती की छुट्टी होने के कारण स्टाफ ने आज मेल खोल कर देखा। मेल देखने के बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई और अफरा तफरी में जांच शुरू कर दी गई। मेल में लिखा हुआ था कि जयपुर शहर की फैमिली कोर्ट और मेट्रो कोर्ट को आज यानी शुक्रवार को दोपहर से 3:00 बजे के करीब बम से उड़ा दिया जाएगा। इतना ही नहीं ईमेल में यह भी लिखा हुआ था कि दोनों अदालतों को आईईडी ब्लास्ट के जरिए उड़ाया जाएगा। मेल को पढ़े जाने के बाद तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी गई और फिर पुलिस ने अदालत कैंपस को खाली करा कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। 


घंटे चली तलाशी, लेकिन सबकुछ सामान्य

ईमेल को पढ़ने के बाद पुलिस ने घंटे दोनों कोर्ट खाली करवा कर तलाशी अभियान चलाया लेकिन उनके हाथ में कुछ भी नहीं मिला। बता दें कि बीते कुछ समय से धमकी भरा मेल आने का सिलसिला काफी तेज हो गया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की बात करें तो इसी महीने 8 दिनों में 6 बार धमकी भरे ईमेल किए गए थे। इसी तरह जयपुर जिले के अलग-अलग कलेक्टर ऑफिस को भी बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए प्राप्त हो चुकी है। यहां तक की प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम भजनलाल शर्मा को भी धमकी दी जा चुकी है। फिलहाल कोर्ट को बम से उड़ाने के मामले की जांच चल रही है और पुलिस का कहना है कि आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

PC : Amarujjala