Rajasthan: भजनलाल सरकार अब इस भर्ती की एसओजी से करवाएगी जांच, विधानसभा में हुई ये बड़ी घोषणाएं

जयपुर। भजनलाल सरकार ने लिपिक भर्ती-2013 की जांच एसओजी से करवाने का निर्णय लिया है। शिक्षा मदन दिलावर ने गुरुवार को ये बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लिपिक भर्ती-2013 में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं।

Rajasthan: भजनलाल सरकार अब इस भर्ती की एसओजी से करवाएगी जांच, विधानसभा में हुई ये बड़ी घोषणाएं

जयपुर। भजनलाल सरकार ने लिपिक भर्ती-2013 की जांच एसओजी से करवाने का निर्णय लिया है। शिक्षा मदन दिलावर ने गुरुवार को ये बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि लिपिक भर्ती-2013 में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। फर्जी अनुभव और अंकतालिता के प्रकरण भी देखने को मिले हैं। साथ ही, कई अधिकारियों द्वारा इस सम्बंध में रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की जा रही है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करेंगे। दिलावर ने सदन में एसओजी से इस प्रकरण की जांच कराने के लिए घोषणा की।

पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पंचायती राज विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा के बाद जवाब देते हुए ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थापित मंदिरों के नाम पट्टे जारी किए जाएंगे। ड्रोन सर्वे के आधार पर क्रियान्वित की जा रही है। इससे उनमें पानी, बिजली कनेक्शन सहित अवाप्त भूमि होने की परेशानियों से समाधान मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत 13 लाख लोगों को पट्टे वितरित किए जा चुके हैं।

प्रदेश के सभी गांवों को चरणबद्ध रूप से स्ट्रीट लाइट से रोशन किया
इस दौरान दिलावर ने भी ऐलान किया कि पंचायती राज के सभी कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह राष्ट्रगीत और कार्यालय समय समाप्त होने पर राष्ट्रगान गाया जाएगा। प्रदेश के सभी गांवों को चरणबद्ध रूप से स्ट्रीट लाइट से रोशन किया जाएगा। उन्होंने गांवों की परिसम्पत्तियों को सूचीबद्ध कराकर ऑनलाइन कराने, अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के लिए घोषणा की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वाले स्वयं हट जाए, नहीं तो राज्य सरकार बाजार मूल्य से कीमत वसूलकर अतिक्रमण हटाएगी। इसके लिए नियम बनाए जाएंगे। गांवों के तालाब क्षेत्र में योजना बनाकर अतिक्रमण हटाते हुए सफाई कराएंगे।

PC: dipr.rajasthan, mttvindia, rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें