Rajasthan: सूर्यकांता व्यास का 86 साल की उम्र में हुआ निधन, रह चुकी हैं छह बार विधायक

इंटरनेट डेस्क। पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का आज 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। वसुंधरा राजे और भैरोंसिंह शेखावत सरकार में जोधपुर में विकास के कई काम करवाने वाली सूर्यकांता व्यास कुछ समय से बीमार चल रही थी।

23 फरवरी 1938 को जन्मी सूर्यकांता छह बार विधायक रह चुकी हैं। उन्होंने 1990 से लेकर लगातार 7 बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। उन्होंने तीन बार जोधपुर और तीन बार सूरसागर से विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। हालांकि भाजपा की ओर से 2023 चुनाव हुए विधानसभा चुनाव में सूर्यकांता व्यास को टिकट नहीं दिया था।  

सूर्यकांता व्यास ने विधायक रहते हुए अपने क्षेत्र में कई बड़े काम करवाए हैं। उनकी गितनी एक समय भाजपा के दिग्गज नेताओं में होती थी। उन्होंने अपने काम के दम पर राजस्थान की राजनीति में अपनी विशेष पहचान बनाई थी। कुछ समय से बीमार चलने के बाद पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास ने आज अन्तिम सांस ली है।

PC: livehindustan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें