Rajasthan: सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ को मिलने वाली हैं बड़ी जिम्मेदारी! इनकी भी चमक सकती है किस्मत

जयपुर। भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल होने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां होने वाली हैं।

Rajasthan: सतीश पूनिया और राजेंद्र राठौड़ को मिलने वाली हैं बड़ी जिम्मेदारी! इनकी भी चमक सकती है किस्मत

जयपुर। भजनलाल सरकार के मंत्रिमंडल में जल्द ही फेरबदल होने के साथ ही प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां होने वाली हैं। सीएम भजनलाल शर्मा की दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष से मुलाकात के बाद इस प्रकार के संकेत मिल रहे हैं। सीएम दिल्ली से जयपुर आ चुके हैं। खबरों के अनुसार,  प्रदेश में शुरू हुए राजनीतिक नियुक्तियों के दौर के तहत कई बड़े और युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। 

खबरों के अनुसार, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अब तक नई टीम नहीं बनाई है। अब संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा प्रदेश में एक ऐसी टीम तैयार करेगी जिसमें सभी जातियों, क्षेत्रों और पुराने-नए नेताओं को जगह दी जाएगी।  इसी के तहत पूर्र्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ को भी बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इन दोनों ही दिग्गजों को विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 

इन्हें भी मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी
वहीं सुखबीर जौनपुरिया, कैलाश चौधरी, ज्योति मिर्धा, सुमेधानंद सरस्वती, अशोक परनामी और रामचरण बोहरा के साथ अभिषेक मटोरिया, श्रवण सिंह बगड़ी को भी भी अब बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

वहीं कई युवा नेताओं और मंडल-जिला स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भी सरकार की ओर से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। जल्द ही प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की नई टीम का ऐलान किए जाने की संभावना है। प्रदेश भाजपा का प्रयास सरकार और संगठन दोनों को मिलाकर एक मजबूत टीम बनाने का रहेगा। इससे आगामी निकाय पंचायत चुनावों में पार्टी को फायदा दिला सके। 

PC: etvbharat 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें