Rajasthan: Sachin Pilot ने कसा तंज, कहा- जो नेता लोगों से दूर होकर घमंड में डूब जाते हैं, जनता उन्हें नकार देती है

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज अपने पिता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर टोंक में बड़ा बयान दिया है।

Rajasthan: Sachin Pilot ने कसा तंज, कहा- जो नेता लोगों से दूर होकर घमंड में डूब जाते हैं, जनता उन्हें नकार देती है

जयपुर। पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने आज अपने पिता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर टोंक में बड़ा बयान दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने आज सुबह स्व. राजेश पायलट साहब की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके योगदान और समाज के प्रति समर्पण को याद किया।

इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए 'सत्ता के अहंकार' को लेकर तंज कसा है। इसके सियासी गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने इस दौरान कहा कि राजनीति जनता के दम पर होती है और जो नेता लोगों से दूर होकर घमंड में डूब जाते हैं, जनता उन्हें नकार देती है।

उनके इस बयान को पुरानी गुटबाजी और वर्तमान सत्ता पक्ष, दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। पायलट ने बोल दिया कि जब आप लोगों से दूर हो जाएंगे और घमंड-अहंकार की राजनीति करेंगे, तो जनता के बीच दूरी बन जाती है। राजनीति आत्मीयता का संबंध है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें