ब्रेकडाउन की तरफ बढ़ रहा है राजस्थान का पंचायती राज सिस्टम: Jully

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस के निशाने पर बनी हुई है। अब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है।

ब्रेकडाउन की तरफ बढ़ रहा है राजस्थान का पंचायती राज सिस्टम: Jully

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस के निशाने पर बनी हुई है। अब विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इस मामले में भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। टीकाराम जूली ने आज इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ब्रेकडाउन की तरफ बढ़ रहा है राजस्थान का पंचायती राज सिस्टम।

भाजपा सरकार के चुनाव न करवाने के कारण केंद्र की भाजपा सरकार ने 1900 करोड़ रुपए का फंड अटका दिया है और इसका सबसे पहला असर ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है। फंड न मिलने के कारण साफ सफाई से जुड़े भुगतान बकाया हो रहे हैं, भुगतान न मिलने से ठेकेदारों ने काम की गति प्रभावित कर दी है।

मैंने कुछ दिन पूर्व भी यह मुद्दा उठाया था लेकिन मुख्यमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। विडंबना है कि पंचायतीराज से निकल कर आने वाले हमारे मुख्यमंत्री आज उसी सिस्टम के प्रति इतना उपेक्षा का भाव रख रहे है। भाजपा सरकार अब भी संभल जाए और बगैर किसी बहानेबाजी के चुनाव करवाए।

PC:rajasthan.ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें