Rajasthan: आरयू ने बीएससी बीएड सहित कई परीक्षाओं के परिणाम किए जारी, देख सकते हैं यहां

Rajasthan: आरयू ने बीएससी बीएड सहित कई परीक्षाओं के परिणाम किए जारी, देख सकते हैं यहां

Rajasthan: आरयू ने बीएससी बीएड सहित कई परीक्षाओं के परिणाम किए जारी, देख सकते हैं यहां

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विश्वविद्यालय ने स्नातक एवं इंटीग्रेटेड कोर्स की परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। बता दें कि जिन परीक्षाओं के नतीजे घोषित हुए हैं उनमें बीए पार्ट-थर्ड (रीवैल), बीएससी-बीएड पार्ट-सेकंड और थर्ड, साथ ही बीएड स्पेशल (एचआई) सेकंड एवं थर्ड सेमेस्टर शामिल हैं। 

इन परीक्षाओं में सम्मिलित छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट देखने के लिए सीधे विश्वविद्यालय के आधिकारिक result.uniraj.ac.in रिजल्ट पोर्टल पर जा सकते है।

वहां से स्कोरकार्ड डाउनलोड भी किया जा सकता है। परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड बिना देरी किए डाउनलोड कर सकते है।

pc- news.careers360.com