Rajasthan : नगर निकाय-पंचायत उपचुनाव के नतीजे आए सामने, भाजपा या कांग्रेस, जाने किसने मारी बाजी...

Rajasthan: Results of Nagar Nigam Panchayat by-elections are out, BJP or Congress, know who won...

Rajasthan : नगर निकाय-पंचायत उपचुनाव के नतीजे आए सामने, भाजपा या कांग्रेस, जाने किसने मारी बाजी...

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकाय और पंचायत के उपचुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। परिणामों को देखकर यह साफ समझ में आ रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को इसमें बंपर जीत हासिल हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने 36 में से 28 सीट अपने नाम किए हैं वहीं कांग्रेस को सिर्फ 4 ही सीटें मिल सकी हैं। यहां बता दें कि पिछली बार जब यह चुनाव आयोजित किए गए थे तो भारतीय जनता पार्टी को मात्र 15 ही सिम मिली थी इस हिसाब से देखा जाए तो या भारतीय जनता पार्टी का शानदार प्रदर्शन रहा है। 

प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में हारी कांग्रेस 

 ध्यान देने वाली बात यह रही है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को हर का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ भारतीय जनता पार्टी के हौसले निश्चित तौर पर बुलंद है। हालांकि अब तक इन परिणामों को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का कोई बयान नहीं आया है। 

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना 

नगर निकाय और पंचायत चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रेस वार्ता का कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर भी निशाना शाखा और कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अपने विधानसभा क्षेत्र में भी अपने उम्मीदवार को जिताने में सफल नहीं हो सके इससे साफ होता है कि कांग्रेस के झूठ और छलावे को अब जनता बर्दाश्त नहीं कर पा रही है।

केंद्र और राज्य सरकार की जीत 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि यह जीत केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की नीतियों की भी है। उन्होंने कहा कि जनता किसी भी हाल में भारतीय जनता पार्टी को ही सत्ता में लाना चाहती है चाहे वह नगर निकाय और पंचायत उपचुनाव ही क्यों ना हो। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित तौर पर जनता को अब समझ में आने लगा है कि कैसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी देश के लिए काम कर रही है ऐसे में उनके हाथ मजबूत करने की जिम्मेदारी सबकी है। 

PC : NDTV