Rajasthan: अपने पिता राजेश पायलट को याद करते हुए सचिन पायलट ने बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट की आज 25वीं पुण्यतिथि है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुर्जर समाज के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि दौसा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है।

Rajasthan: अपने पिता राजेश पायलट को याद करते हुए सचिन पायलट ने बोल दी है ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे राजेश पायलट की आज 25वीं पुण्यतिथि है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और गुर्जर समाज के कद्दावर नेता रहे स्वर्गीय राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि दौसा में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कांग्रेस के दिग्गज नेता शामिल हुए हैं।  सचिन पायलट ने अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से भी बड़ी बात ही है। उन्होंने आज एक्स के माध्यम से कहा कि आज 11 जून 2025, मेरे पिता स्व. राजेश पायलट की 25वीं पुण्यतिथि पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। उनकी जनसेवा, सच्चाई और साहस मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उन्होंने किसानों, युवाओं सहित हर वर्ग के लिए सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प लिया था। वे अपने विनम्र व्यवहार, कड़ी मेहनत और देश के प्रति समर्पण से हर दिल में अपनी जगह बना पाए।

 उनकी मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। इससे पहले उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा था कि भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलट से लेकर एक सफल राजनेता तक, एक शानदार पिता से लेकर एक जमीनी नेता तक उन्होंने हर समय अपनी छाप छोड़ी। मुझे जो सबसे ज्यादा याद आता है - वह है उनकी आकर्षक मुस्कान। 

PC: business-standard

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें