Rajasthan: रामगढ़ विधायक जुबेर खान का निधन, राहुल गांधी ने कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधायक जुबेर खान का आज 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने आज अलवर शहर के निकट ढाई पेडी स्थित खुद के फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली।

Rajasthan: रामगढ़ विधायक जुबेर खान का निधन, राहुल गांधी ने कही ये बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ विधायक जुबेर खान का आज 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जुबेर खान ने आज अलवर शहर के निकट ढाई पेडी स्थित खुद के फार्म हाउस पर अंतिम सांस ली। रामगढ़ विधायक जुबेर खान लंबे समय से बीमार थे। हाल ही में वह गुरुग्राम से इलाज कराकर लौटे थे। 
रामगढ़ विधायक जुबेर खान पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दुख प्रकट किया है। उन्होंने इस संबंध में आज ट्वीट किया है।

जुबेर खान का देहांत पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति 
 लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि रामगढ़, अलवर से कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन की खबर बहुत दुखद है। जुबेर जी की पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, कांग्रेसी विचारों के प्रति उनका समर्पण एक मिसाल है। उनका देहांत पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए एक बड़ी क्षति है। इस तकलीफ के वक्त में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार और प्रियजनों के साथ हैं।

जुबेर खान अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे: अशोक गहलोत
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं विधायक जुबेर खान का इंतकाल हम सभी के लिए गहरा दुख देने वाला है। जुबेर खान अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे एवं आखिरी समय तक जनसेवा में लगे रहे। उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की प्रार्थना करता हूं।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें