इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों में अभी समय है लेकिन उसके पहले ही यहां आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। कांग्रेस तो अपनी अंतर्कलह से जूझ ही रही है। लेकिन इसका फायदा भाजपा उठा रही है। सीएम गहलोत के 2020 में वसुंधरा राजे के द्वारा सरकार बचाने वाले बयान के बाद अब वसुंधरा राजे ने उन पर निशाना साधा है।
उन्होंने अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है की सच यह है कि गहलोत जी की न अब गांधी परिवार सुन रहा और न ही उनके विधायक। पायलट बगावती हैं सो अलग। अपनी होने वाली हार से भयभीत गहलोत राहुल गांधी की नजर में आने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं।
इससे पहले उन्होंने एक ट्वीट कर राज्य की गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा था क्या मुख्यमंत्री जी को याद नहीं है कि देश की आधी आबादी 8 साल तक शौचालय जैसी सुविधा से वंचित थी? क्या कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर कई बार सत्ता प्राप्त नहीं की? कांग्रेस गरीबी हटाओ का झूठा राग आलापती है। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा सीएम शायद यह भी भूल गए कि नेहरूवादी नीतियों ने भारत को गरीब देश बना दिया।
pc - abp news
सच यह है कि गहलोत जी की न अब गांधी परिवार सुन रहा और न ही उनके विधायक।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) May 10, 2023
पायलट बगावती हैं सो अलग।
होने वाली हार से भयभीत गहलोत राहुल गांधी की नजर में आने के लिए कुछ भी बोल रहे हैं जबकि मोदी जी ने जो विकास के कीर्तिमान स्थापित किए हैं, वो न भूतो न भविष्यति।#BJP4Rajasthan…