इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में नगर निकायों के लिए नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। अभी तक कांग्रेस और भाजपा की ओर से उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।
बीजेपी में जयपुर संभागीय चुनाव संचालन समिति का प्रभारी और जयपुर नगर निगम का पर्यवेक्षक नियुक्त हुए नेता प्रभुलाल सैनी ने टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, सैनी ने इस संबंध में कहा कि 29 अगस्त तक 90 प्रतिशत सीटें घोषित हो जाएगी। जहां छोटा-मोटा विवाद रहता है, वहां हर हाल में 30 अगस्त तक और उससे पहले टिकटों का ऐलान कर दिया जाएगा।
भाजपा नेता ने इस संबंध में आगे बोल दिया कि दबाव के आधार पर बिल्कुल भी न तो पार्टी काम कर रही है और न ही आगे काम करेगी। जयपुर नगर निगम में जीत दर्ज करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बना हुआ है। यहां से सीएम भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ विधायक आते हैं।
PC: hindustantimes.