Rajasthan Politics: पत्नी की हार के बाद हनुमान बेनीवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- जिसने मेरी पीठ में छुरा घोंपा...

 इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सात में से पांच और कांग्रेस और बीएपी को एक-एक सीट पर जीत मिली है। इस चुनाव में नागौर सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को झटका लगा है।

इस चुनाव में हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के रेवंत राम डांगा को जीत मिली है। पत्नी की हार के बाद आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने बड़ा बयान दिया है।

खबरों के अनुसार, हनुमान बेनीवाल ने बयान दिया कि भाजपा मंत्री के मूंछ वाले बयान के कारण मेरी पत्नी कनिका बेनीवाल की हार हुई है । इस दौरान उन्होंने बोल दिया कि मिर्धा परिवार जगह-जगह जाकर रोते फिरा। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस दौरान रेवंत राम डांगा को लेकर यहां तक बोल दिया कि यहां तक की जिसने मेरी पीठ में छुरा घोंपा भाजपा ने उसी से ही अपना दूल्हा बना लिया। 

PC: dailypioneer
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें