Rajasthan: जनता के सपने को पीएम मोदी ने बताया अपना संकल्प, जान ले क्या करने की प्लानिंग कर रहे है पीएम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राजस्थान का दौरा करने में लगे है और 11 दिन में वो तीसरी बार राजस्थान आ चुके हैं

Rajasthan: जनता के सपने को पीएम मोदी ने बताया अपना संकल्प, जान ले क्या करने की प्लानिंग कर रहे है पीएम?

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राजस्थान का दौरा करने में लगे है और 11 दिन में वो तीसरी बार राजस्थान आ चुके हैं इस बार पीएम जोधपुर आए और यहीं से उन्होंने सीएम अशोक गहलोत के गृह जिले में जमकर कांग्रेस को निशाने पर लिया और जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पीएम मोदी ने कहा कि राजस्थान को देश के विकास का इंजन बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी संकल्पबद्ध है। मोदी ने कहा की भाजपा सरकार ने तय किया है कि अब उज्ज्वला के लाभार्थी बहनों को केंद्र सरकार की तरफ से गैस सिलेंडर सिर्फ 600 रुपये में मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों से कहा कि हमें राजस्थान को विकसित बनाना है और आपका सपना ही मोदी का संकल्प हैं।

इस मौके पर पीएम मोदी ने आगे कहा, भाजपा का संकल्प राजस्थान को ट्यूरिजम में नंबर 1 राज्य बनाने का है। ये काम मोदी नहीं बल्कि आपका एक वोट कर सकता है, आपके वोट की ताकत से भाजपा सरकार बनेगी और राजस्थान पर्यटन में नंबर 1 बनेगा।

pc- jagran